महानिदेशक स्कूली शिक्षा द्वारा दिया गया एडुलीडर्स यूपी शिक्षक सम्मान 2022
sumeratimes@gmail.com
गाज़ियाबाद । महानिदेशक स्कूली शिक्षा श्री विजय किरण आनंद द्वारा 4 फरवरी 2023 को एडुलीडर्स यूपी शिक्षक सम्मान 2022 दिया गया, जो कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित शिक्षकों को दिया जाता है। गाज़ियाबाद से इस सम्मान हेतु वाणी शर्मा (प्रधानाध्यापिका गढ़ी गुलधर/ ए आर पी), व संगीता बहुखंडी (प्रधानाध्यापिका झंडापुर ) का चयन हुआ। लखनऊ से सम्मानित होकर आने पर श्रीमती वाणी शर्मा ने संवाददाता को बताया कि अपने विशिष्ट कार्यों के प्रस्तुतीकरण हेतु जनपद गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति है। उन्हें पूर्व में भी आई सी टी स्टेट अवार्ड 2019 (एससीईआरटी द्वारा) ,मिशनशक्ति सशक्त महिला पुरस्कार 2021(डीएम द्वारा) आदि से सम्मानित किया गया है। शिक्षा के अलावा सामाजिक जागरूकता के कार्यों में भी वे विशेष सक्रिय रहती हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विनोद मिश्रा जी व BEOs के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया जिन्होंने सदैव श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। एडुलीडर्स यूपी के संस्थापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर्मठ शिक्षक हैं। समस्त प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश को निपुण बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गाज़ियाबाद के समस्त प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
टिप्पणियाँ